Raid 2 Important Question and Answers - RAID 2 महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर | अजय देवगन | रितेश देशमुख | वाणी कपूर | सौरभ शुक्ला | रजत कपूर | सुप्रिया पाठक

"रेड 2" मूवी पर 10 महत्वपूर्ण सवाल जो अक्सर पूछे जाते है। आज उसी 10 महत्वपूर्ण सवालो पर जबाब के साथ इस लेख में विस्तृत चर्चा की जाएगी और जानकारी दी जाएगी। 



10 important questions on Raid 2 movie
10 important questions on Raid 2 movie


Raid 2 Important Question and Answers - RAID 2 महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर


1. "रेड 2" फिल्म की कहानी क्या है? 

रितेश देशमुख जो दो नंबर धंधा कर बहुत ही बड़ा नेता बन चुके होते हैं, अजय देवगन जो IRS ऑफिसर के रोल प्ले किये है, यह एक असफलता छापे के बाद निलंबित होते है गाँव में कोई इनसे बात नहीं करता या जो सच जनता भी है तो बताना नहीं चाहता, यहाँ तक इन्हे रिटायरमेंट भी कर दी जाती है, फिर भी ये हार नहीं मानते है और अपना काम जारी रखते हैं।

फिर एक दिन छिपी हुई सच्चाई सबूत के साथ सभी के सामने उजागर करते हैं। और रितेश देशमुख के कारनामा सभी के सामने लाते हैं और इसे सजा के तौर पर जेल भेजवाते हैं। "रेड 2" फिल्म की यही कहानी है। 

2. 'रेड 2' फिल्म में असली खलनायक या दादा भाई कौन है? 

'रेड 2' फिल्म में असली खलनायक 'रितेश देशमुख' है जो दादा भाई के नाम से रोल प्ले किये है। यह दो नंबर धंधा करके इतने बड़े नेता बन चुके होते हैं कि इनके नाम दुकान पर, पोस्टर पर हर एक छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीज पर होती है और इनके दो नंबर धंधा के बारे में किसी को पता नहीं होता है यहां तक कि इनके माँ को भी भनक नहीं होता। 

3. 'रेड 2' मूवी कब रिलीज हुई थी?

'रेड 2' मूवी सिनेमाघरों के बड़े पर्दे पर 1 मई 2025 को रिलीज हुई थी। जिसमें अजय देवगन ने ईमानदार इनकम टैक्स अधिकारी की भूमिका निभाई थी। 

4. 'रेड 2' मूवी किस फिल्म की सीक्वल है? 

'रेड 2' मूवी 7 साल पहले 2018 में आई 'रेड' फिल्म की सीक्वल है। मुझे नहीं लगता जो लोग रेड मूवी देखे हैं उन्हें 'रेड 2' मूवी देखने की जरूरत है खैर टाइम पास के लिए इंजॉय कर सकते हैं क्योंकि सेकंड भाग से मूवी में थोड़ा ट्विस्ट आई है। 

5. 'रेड 2' फिल्म में मुख्य कलाकार कौन-कौन है? 

  • अजय देवगन - अमय पटनायक (मुख्य भूमिका) 
  • रितेश देशमुख - मनोहर धनकर (विलन)
  • वाणी कपूर - मुख्य महिला पात्र 
  • सौरभ शुक्ला, रजत कपूर, सुप्रिया पाठक - सहायक भूमिकाओं में 



10 important questions on Raid 2 movie
10 important questions on Raid 2 movie



6. क्या 'रेड 2' के बाद रेट 3 मूवी रिलीज की जाएगी? 

'हां' 'रेड 3' मूवी बहुत ही जल्द रिलीज की जाएगी। क्योंकि 'रेड 2' फिल्म की समाप्ति अभी नहीं हुई है, जहां रितेश देशमुख की सच्चाई सबके सामने आती है और सजा के तौर पर उन्हें जेल भेजा गया है। जेल जाने के बाद रितेश देशमुख को सौरभ शुक्ला से मुलाकात होती है जो दोस्ती के लिए हाथ आगे किये है लेकिन रितेश देशमुख अपना हाथ आगे नहीं बढ़ाये है। 

वही अजय देवगन का कहना है कि अभी भी एक काम बाकी है और यहीं पर मूवी की अंत हुई है। आखिर वह काम कौन-सा है और सौरभ शुक्ला और रितेश देशमुख की दोस्ती होती है या नहीं, अगर दोनों में दोस्ती होती है तो अजय देवगन के साथ क्या खेल खेलेंगे दोनों। यह सब कहानी  आपको रेड-3 में दिखाई जाएगी और यही से रेड 3 की कहानी शुरू की जाएगी। 

7. 'क्या' रेड टू फिल्म में 'सौरभ शुक्ला' जी है?

'हां' 'सौरभ शुक्ला' का रोल फिल्म में शुरू से लेकर अंत तक है। पूरी फिल्म में इनका थोड़ी-थोड़ी देर बाद ट्वीट है जो काफी मजेदार है। बोलने का तरीका, स्टाइल, एक्शन सूट कर रहा है। 

8. क्या 'रेड 2' मूवी फैमिली या दोस्तों के साथ देख सकते है? 

'हां' यह मूवी दोस्तों या फैमिली के साथ बिंदास होकर देखा जा सकता हैं। यह मूवी आपको कहीं भी सर्मिंदगी होने का मौका नहीं देगी। 2 घंटे की पूरी फिल्म में बस 1 सेकंड का ट्वीट दिखाई गई है वो भी इसारे के रूप में। आगे आपकी मर्जी 

9. 'रेड 2' मूवी का निर्देशन किसने किया? 

'रेड 2' मूवी का निर्देशक राजकुमार गुप्ता ने किया जो पहली फिल्म रेड (2018) का किया था। खबर के मुताबिक रेड 3 का भी निर्देशक राजकुमार गुप्ता ही करेंगे। 

10. ' रेड 2' फिल्म की शूटिंग कहां हुई थी? 

'रेड 2' फिल्म के शूटिंग दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान में हुई थी।

निष्कर्ष:

यह फिल्म 2018 में 'रेड' फिल्म की सीक्वल है हालांकि अजय देवगन और रितेश देशमुख की परफॉर्मेंस को सराहना मिली है अगर आप सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर फिल्म देखना चाहते हैं या ऐसे फिल्म को पसंद करते हैं तो 'रेड 2' फिल्म आपके लिए एक बेहतरीन विकल हो सकती है। 




     👉 Read More:👇

Bhool Chuk  Maaf  Movie  (2025)  - Click Now
Jaat 2025 Movie Full Information - Click Now
Raid 2 Movie  (2025)  Information - Click Now
Kesari Veer  Movie (2025)  Details - Click Now
Ground Zero (2025)  Film  Details - Click Now
My YouTube Movie Channel Link - Click Now 
My You tube Channel Short  Link - Click Now 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने