The Bengal Files Teaser Review - द बंगाल फाइल्स टीजर रिव्यू | विवेक रंजन अग्निहोत्री | पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर

'द कश्मीर फाइल्स' के बाद 'द बंगाल फाइल्स' मूवी हम सभी के सामने आ रहा है, यह पश्चिम बंगाल में हुए राजनीतिक हत्याओं तथा नरसंहारो और बामपंथी आतंक पर एक सच्ची घटी घटनाओ पर आधारित फिल्म है, इस फिल्म का टीजर आज 12 जून 2025 को रिलीज कर दी गई है इस लेख में टीजर की हर एक जानकारी दी गई है। 



The Bengal Files Teaser Review
The Bengal Files Teaser Review


The Bengal Files Teaser Review - द बंगाल फाइल्स टीजर रिव्यू:


टीजर मे दिखाया गया है एक पंडित जो कश्मीर से होता है। वीडियो शुरू होती है और फिर पंडित बोलता है की 'मैं एक कश्मीरी पंडित हूं इसीलिए यकीन के साथ कह सकता हूं बंगाल अब दूसरा कश्मीर बनता जा रहा है। क्यों आजादी के 80 साल बाद भी हम उसी पॉलिटिक्स से लड़ रहे हैं क्या हम आजाद है और अगर आजाद है तो इतनी बेबस क्यू ?' 

पंडित का यह सवाल सभी दर्शकों के दिल पर लगी है आखिर यह कैसा सवाल कर रहा है वह भी काश्मीरी पंडित और इतना यकीन के साथ कैसे कह सकता है कि बंगाल भी दूसरा कश्मीर बनता जा रहा है, आखिर वह पंडित क्या नोटिस किया है? क्या उस पर गुजर रहा है जो इतने दर्द भरे आवाज के साथ यह सवाल कर रहा है। 

टीजर में इसके आगे किसी का कोई आवाज सुनाई नहीं दिया है बस वीडियो दिखाया गया है जिसमें जितने लोग देखे हैं सारे लोग सीरियस नजर आ रहे हैं, सब घायल नजर आ रहे हैं, एक सीता नाम के लड़के जो पूरी तरह से घायल हो चुकी है और चेहरा भयानक हो चुका है।

एक भारती नाम की लड़की जिसका चेहरा बहुत ही खतरनाक दिख रहा है। फिर एक लड़का वह भी खून से लतपत और चिलाते हुए  नजर आया है और अंत में जो सीन दिखाया गया है वह रोंगटे खड़ा कर रहा है भारत माता के मूर्ति जो कि शायद मूर्ति है और उस भारत माता की मूर्ति को जलाया जा रहा है और इसी के साथ टीजर अंत हुआ है अब इससे क्या लग रहा है आप हमें कमेंट में जरूर बताइए। 

इसमें जितने भी किरदार नजर आ रहे हैं सब के सब घायल और सीरियस चिलाते हुए नजर आए, बहुत ही अच्छे से अपना रोल प्ले किये है और हम सभी दर्शकों के सामने पेश किये है, कश्मीर फाइल्स के बाद अगर कोई फिल्म्स चर्चे में है तो वह है बंगाल फाइल्स। 

The Bengal Files Cast:


इस फिल्म को विवेक रंजन अग्निहोत्री निर्देश कर रहे हैं और पल्लवी जोशी, अभिषेक अग्रवाल निर्माण कर रहे हैं। मुख्य कलाकारों में नजर आए है पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार यह सभी के अलावा और भी कई कलाकार है जो इस फिल्म के अंदर नजर आए हैं। खबर कुछ ऐसा है कि हिंदी भाषाओ के अलावा भी और कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी जिसका अपडेट अभी सामने नहीं आया है। 

पल्ल्वी जोशी जो एक पत्रकार और रिसर्च की भूमिका निभाते हुए नजर आ रही है, जो बंगाल की इन सभी घटनाओं पर शोध कर रही हैं। मिथुन चक्रवर्ती जो एक राजनीतिक कार्यकर्ताओं तथा भूतपूर्व पार्टी सदस्य के रूप में नजर आ रहे हैं। अनुपम खेर इतिहासकार तथा पूर्व जज के रोल में सभी लोगों के सामने लाने में मदद कर रहे हैं। एक युवक प्रोफेसर जो बंगाल की कहानी जानकर पूरी तरह से बदल जाता है वह दर्शन कुमार है। 

निष्कर्ष :


'द बंगाल फाइल्स' जिसे विवेक अग्रिहोत्री के द्वारा बनाया जा रहा है, जिस तरह 'कश्मीर फाइल्स' में हुए नरसंहार को विवेक अग्रिहोत्री ने दिखाया था उसी तरह इस फिल्म में भी बिना डर के सच्चाई को सामने लाने के लिए हिम्मत जुटा बैठे हैं। इनका यह प्रयास ऐतिहासिक अंधेरों पत्रों को उजागर करेगा और यह फिल्म उन लोगों की आवाज बनेगा जो वर्षों से न्याय और मान्यता की उम्मीद में जी रहे हैं। 







>  READ MORE:  👇


Kannappa & The RajaSaab Release D - Click Now
Kuberaa Movie RELEASE DATE -  Click Now
Housefull 5 Movie Review In Hindi - Click Now
Drishyam 3 Movie Release Date Co - Click Now
Maalik Film Teaser  Review  Hindi - Click Now
'Akhanda 2' Teaser Review In Hindi - Click Now
Maalik  Movie  Long  Video  Link  -  Click Now
Maalik  Movie  Shorts  Video  Link - Click Now

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने